
बेंगलुरु : (Bengaluru) पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युल (र) के नेता एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा देवेगौड़ा (Chennamma Deve Gowda, wife of former Prime Minister and Janata Dal (Secular) leader H.D. Deve Gowda) का शनिवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल (Manipal Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल के अनुसार, चेन्नम्मा 15 जुलाई से आईसीयू में भर्ती थीं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा था। डॉक्टर सत्यनारायण की देखरेख में लगातार इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।चेन्नम्मा के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और कई गणमान्य लोग अंतिम दर्शन के लिए मणिपाल अस्पताल पहुंचे। जेडीएस कार्यकर्ताओं की संभावित भीड़ को देखते हुए अस्पताल परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह (Bengaluru City Police Commissioner Seemant Kumar Singh) ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने चेन्नम्मा देवेगौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।पीएम मोदी ने कहा कि समाज सेवा के प्रति चेन्नम्मा की विनम्रता और समर्पण की हमेशा प्रशंसा की जाती रही। उन्होंने दुख की इस घड़ी में देवेगौड़ा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।
