बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : नेपाल के 35 जिलों में बाढ़ का खतरा, नदी किनारे रहने वालों को किया गया सतर्क

Kathmandu: Flood risk in 35 districts of Nepal; residents living near rivers alerted

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा ने (Nepal’s Flood Forecasting Division) देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को बाढ़ की आशंका जताते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

महाशाखा के अनुसार काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर (Kathmandu, Bhaktapur, and Lalitpur) सहित 35 जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इन क्षेत्रों की नदियों के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। आज जारी सूचना में कहा गया है कि झापा, मोरंग, सुनसरी, इलाम, पाँचथर, तेह्रथुम, दोलखा, सिन्धुपालचोक, काभ्रेपलाञ्चोक, काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर, धादिङ, मकवानपुर और चितवन जिलों की छोटी नदियों का जलप्रवाह काफी बढ़ सकता है।

इसी तरह कास्की, तनहुँ, स्याङ्जा, पर्वत, बागलुङ, गुल्मी, पाल्पा, अर्घाखाँची, प्युठान, नवलपरासी (पूर्व), नवलपरासी (पश्चिम), रुपन्देही, कपिलवस्तु, दाङ, बाँके, बर्दिया, डोटी, डडेलधुरा, कैलाली और कञ्चनपुर जिलों की नदियों में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है। महाशाखा ने इन जिलों में अचानक आने वाली बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का मध्यम स्तर का खतरा बताया है तथा नदी किनारे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की है।