बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Tehran : ईरान के पश्चिमी हिस्से में 5.5 तीव्रता का भूकंप, हिली इमारतें, दहशत फैली

Tehran: A 5.5-magnitude earthquake rocks western Iran, shaking buildings and spreading panic.

तेहरान : (Tehran) ईरान के पश्चिमी हिस्से में आज सुबह लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। गगनचुंबी इमारतों से लेकर रिहायशी इलाकों में इससे दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। घबराए हुए लोग अपनी जान बचाने के लिए खुले मैदानों की तरफ भागने लगे।

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (European-Mediterranean Seismological Centre) (EMSC) ने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। ईएमएससी के विज्ञानियों के अनुसार इस भूकंप का केंद्र करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। इसका केंद्र करीब 7 लाख 66 हजार की आबादी वाले बड़े शहर कहरीज से 54 किलोमीटर पश्चिम में और लगभग 38 हजार की आबादी वाले जावनरूद शहर से महज 33 किलोमीटर दक्षिण में रहा। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायजा लेने के लिए टीमें रवाना की।

ईरान में पिछले कुछ दिनों से लगातार भू-गर्भीय हलचल देखी जा रही है। बीते रविवार को ही दक्षिण-पश्चिमी प्रांत खुजेस्तान के सालैंड क्षेत्र में भी 5.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। तेहरान विश्वविद्यालय के भू-भौतिकी संस्थान (Institute of Geophysics at Tehran University) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में महज एक हफ्ते के भीतर 80 से अधिक छोटे-बड़े भूकंप दर्ज किए गए हैं।