बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Changzhou : सिंधु की नजर लगातार दूसरे खिताब पर

Changzhou: Sindhu eyes a second consecutive title

चांग्झू : (Changzhou) जापान ओपन का खिताब जीतकर लय में लौटीं स्टार शटलर पीवी सिंधु (Star shuttler PV Sindhu) मंगलवार से शुरू हो रहे चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट (China Open Super 1000 badminton tournament) में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। उनसे लगातार दूसरे खिताब की उम्मीद होगी। हालांकि पुरुष युगल की शीर्ष जोड़ी सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty) कंधे की चोट से उबर रहे सात्विक के कारण इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगी।

उन्नति से पहला मुकाबला
भारतीय टीम बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर (BWF World Tour) पर पिछले सप्ताह के शानदार प्रदर्शन की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी। महिला एकल में सिंधु अपने अभियान की शुरुआत हमवतन उन्नति हुड्डा के खिलाफ करेंगी। दूसरे दौर में उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त चीन की चेन यू फेई से हो सकता है। देविका सिहाग पहला मैच थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ करेंगी।

सात्विक-चिराग की गैरमौजूदगी
पिछले महीने सिंगापुर ओपन सुपर 750 खिताब जीतने वाले सात्विक-चिराग ने जापान ओपन से भी नाम वापस ले लिया था। अब दोनों ने अगले महीने नई दिल्ली में होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले पूरी तरह फिट होने के लिए चाइना ओपन नहीं खेलने का फैसला किया है।

लक्ष्य-आयुष भी दावेदार
पुरुष एकल में लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और एचएस प्रणय दावा पेश करेंगे। लक्ष्य शुरुआती दौर में जापान के युशी तनाका से भिड़ेंगे। आयुष शेट्टी का सामना इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से होगा जबकि प्रणय पहले दौर में मलेशिया के लिओंग जुन हाओ से खेलेंगे। मिश्रित युगल में भारत की उम्मीदें तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी पर टिकी होंगी, जो पहले दौर में पांचवीं वरीय मेजबान जोड़ी गुओ शिन वा-चेन फांग हुई से भिड़ेगी। रोहन कपूर-रुत्विका शिवानी गाड्डे की जोड़ी का सामना पहले दौर में शीर्ष वरीय चाइना के फेंग यान झे-हुआंग डोंग पिंग से होगा। पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुणन और एम.आर. अर्जुन की जोड़ी पहला मैच चौथी वरीय लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी से खेलेगी.