बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

London : एंडी बर्नहम ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला

London: Andy Burnham takes office as Britain's new Prime Minister

लंदन : (London) ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नवनिर्वाचित नेता एंडी बर्नहम (Andy Burnham, the newly elected leader of the Labour Party) ने सोमवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय (King Charles III) ने सत्ता के औपचारिक हस्तांतरण के लिए केअर स्टार्मर के इस्तीफे के कुछ ही समय बाद 56 वर्षीय बर्नहम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा कि स्टार्मर ने राजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करके प्रधानमंत्री और फर्स्ट लॉर्ड ऑफ ट्रेजरी के पद से (resignation as Prime Minister and First Lord of the Treasury) अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

पत्नी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
पिछले सप्ताह लेबर पार्टी के निर्विरोध नेता चुने गए बर्नहम के मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। बर्नहम की पत्नी मैरी-फ्रांस वैन हील को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। चार वर्षों में ब्रिटेन के पांचवें प्रधानमंत्री बने बर्नहम (Burnham, becoming Britain’s fifth Prime Minister in four years) ने देश को स्थिर और जिम्मेदार राजनीति देने का वादा किया। बर्नहम ने परंपरा से अलग हटकर अपने आधिकारिक आवास के बाहर बिना पारंपरिक पोडियम के देश को संबोधित किया, जिसका उपयोग उनके अधिकांश पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री करते रहे हैं।

स्टार्मर का अंतिम संबोधन, मेरा काम पूरा हो गया
इससे पहले स्टार्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपना अंतिम संबोधन दिया और कहा कि मेरा काम पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि मैं जिम्मेदारी एंडी बर्नहम को सौंप रहा हूं, जिन्हें मेरा पूरा समर्थन है। मैं पूरे सम्मान के साथ जा रहा हूँ और हमने जो कुछ हासिल किया, उस पर गर्व है। लेबर सांसद स्टार्मर (63) (Labour MP Starmer) ने पिछले महीने पद छोड़ने की घोषणा की थी। जुलाई 2024 के आम चुनाव में लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने के बाद दो वर्ष तक प्रधानमंत्री रहने वाले स्टार्मर के 10 डाउनिंग स्ट्रीट से विदा होने पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और अधिकारियों ने तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी।