
कीव : (Kyiv) यूक्रेन ने सोमवार को रूस की राजधानी मॉस्को (Russian capital, Moscow) की ओर 400 से ज्यादा ड्रोन दागे। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि ज्यादातर ड्रोन राजधानी से काफी दूर मार गिराए गए, जबकि 85 ड्रोन मॉस्को के पास नष्ट किए गए। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव (Moscow region Governor Andrei Vorobyo) के अनुसार हमले में 10 लोग घायल हुए और कई आवासीय इमारतों तथा नागरिक ढांचों को नुकसान पहुंचा। यह हमला रूस की ओर से कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए हमलों के कुछ घंटे बाद हुआ। दोनों देशों के बीच लगातार हो रहे जवाबी हमलों से रूस के चार साल से अधिक पुराने आक्रमण को खत्म करने के लिए समझौते की संभावना दूर होती दिखाई दे रही है। मॉस्को के दक्षिण में करीब 30 किलोमीटर दूर युझनी व्राता औद्योगिक पार्क (Yuzhny Vrata industrial park) में आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार पोडोल्स्क में एक तेल डिपो में भी आग लगी।
