बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Ulhasnagar : पेपर लीक के विरोध में उल्हासनगर में धरना

Ulhasnagar: Protest Against Paper Leaks

छात्रों के समर्थन में एकजुट हुए संगठन
उल्हासनगर : (Ulhasnagar)
उल्हासनगर (Ulhasnagar) में देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध और दिल्ली में सोनम वांगचुक तथा अभिजीत दीपके (Sonam Wangchuk and Abhijit Deepke) के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक (city’s Chhatrapati Shivaji Maharaj Chowk) पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शिवाजी रागड़े (Social activist Shivaji Ragde) ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और शिक्षा प्रणाली में व्यापक एवं प्रभावी सुधार की आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकारों से पेपर लीक के मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जवाबदेही तय करने वाला पारदर्शी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए। आंदोलन में शहर के युवाओं और छात्रों ने स्वेच्छा से हिस्सा लिया। सामाजिक कार्यकर्ता शिवाजी रागड़े, बंदू देशमुख, दशरथ चौधरी, भगवान भालेराव, रामेश्वर गवई सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, संघों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।