बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : बेंगलुरु में आईएसआईएस भर्ती और फंडिंग नेटवर्क से जुड़े मामले में ईडी का आठ ठिकानों पर छापा

New Delhi: ED raids eight locations in Bengaluru in connection with ISIS recruitment and funding network

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए भर्ती और फंडिंग से जुड़े धनशोधन मामले में शनिवार को बेंगलुरु में आठ स्थानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) (NIA) की प्राथमिकी के आधार पर दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (Enforcement Case Information Report) (ECIR) के तहत की गई।

ईडी के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय अनुसार, मामला बेंगलुरु स्थित ‘इकरा वेलफेयर ट्रस्ट’, ‘गाइडेंस फॉर मैनकाइंड’ और उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों से संबंधित है। एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (Unlawful Activities) (Prevention) Act (UAPA) की धारा 17 (आतंकवाद के लिए धन जुटाना), धारा 18 (आतंकी गतिविधियों की तैयारी) और धारा 18-बी (आतंकी संगठन के लिए भर्ती) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

जांच में अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में एनआईए ने इरफान नासिर, अहमद अब्दुल कादर, मोहम्मद तौकीर महमूद, जुहाब हमीद शकील मन्ना और मोहम्मद शिहाब के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल भी कर दिया है।

आरोपपत्र के अनुसार सभी आरोपित प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस/आईएसआईएल/दाएश से जुड़े थे। उन्होंने बेंगलुरु के मुस्लिम (Muslims in Bengaluru) युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आईएसआईएस में शामिल कराने की साजिश रची। जांच में सामने आया कि ‘इकरा कैंप’ नामक व्यक्तित्व विकास कार्यशाला और उससे जुड़े साप्ताहिक ‘कुरान सर्किल’ के माध्यम से युवाओं की पहचान कर उन्हें कट्टरपंथ की ओर प्रेरित किया गया।

आरोपितों ने धन जुटाने और उसे विभिन्न माध्यमों से स्थानांतरित करने के अलावा युवाओं की तुर्किये के रास्ते सीरिया तक अवैध यात्रा की व्यवस्था की, ताकि वे आईएसआईएस में शामिल होकर सीरियाई सरकार के खिलाफ लड़ सकें। आरोपपत्र में इसे भारत सरकार के सहयोगी देश सीरिया के खिलाफ युद्ध जैसी गतिविधियों में शामिल होना बताया गया है।

एनआईए की जांच में सामने आया कि समूह ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (National Register of Citizens) (NRC) विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े भावनात्मक मुद्दों का इस्तेमाल कर मुस्लिम समुदाय को भड़काने तथा सुरक्षित सोशल मीडिया मंचों के जरिए आईएसआईएस की विचारधारा फैलाने का प्रयास किया।

ईडी के अनुसार, आरोपितों ने व्यक्तियों, ट्रस्टों और अपनी बचत से धन एकत्र कर युवाओं की भर्ती और उनकी विदेश यात्रा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई। तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।