
नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) (DMRC) ने राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी।
डीएमआरसी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है।राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों (Central Secretariat metro stations) पर केवल इंटरचेंज (line change) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास की अनुमति नहीं होगी।
डीएमआरसी की जारी सूची के अनुसार अगले आदेश तक बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।
