बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Washington : आयातित जेनेरिक दवाओं पर 2 साल तक टैरिफ शून्य

Washington: Zero tariff on imported generic drugs for two years

उसके बाद लगेगा 100 व 200 फीसदीः ट्रंप
वॉशिंगटन : (Washington)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने आयातित जेनेरिक दवाओं पर नई टैरिफ नीति का ऐलान किया हैै। ट्रंप ने कहा कि एक अगस्त से लागू होने वाली इस नीति के तहत पहले दो वर्षों तक आयातित जेनेरिक दवाओं पर शून्य प्रतिशत टैरिफ रहेगा। इसके बाद अगले एक वर्ष के लिए 100 प्रतिशत टैरिफ और उसके बाद इसे बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया जाएगा।

फ्रांस के टेलीविजन नेटवर्क फ्रांस24 के मुताबिक ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि इस नीति का उद्देश्य जेनेरिक दवाओं के उत्पादन को अमेरिका में वापस लाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कंपनियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर अमेरिका में अपने उत्पादन संयंत्र और आवश्यक बुनियादी ढांचे की स्थापना नहीं करेंगी, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ट्रंप अपनी ‘मोस्ट-फेवर्ड-नेशन’ (most-favored-nation) ड्रग प्राइसिंग पॉलिसी के जरिए दवा कंपनियों पर कीमतें कम करने का दबाव भी बना रहे हैं। इस नीति के तहत कंपनियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अमेरिका में दवाओं की कीमतें उन विकसित देशों के समान रखें, जहां ये दवाएं अपेक्षाकृत कम कीमत पर उपलब्ध हैं।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Food and Drug Administration) (FDA) के अनुसार अमेरिका में बिकने वाली 90 प्रतिशत से अधिक दवाएं जेनेरिक श्रेणी की हैं। हालांकि ट्रंप ने स्पष्ट किया कि पेटेंट, ब्रांडेड और नवाचार आधारित दवाओं से संबंधित मौजूदा नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दुनिया की कई बड़ी दवा कंपनियों ने अमेरिकी सरकार के साथ समझौते किए थे, जिनके तहत अरबों डॉलर मूल्य की दवाओं को टैरिफ से छूट दी गई थी।

इससे पहले अप्रैल में ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें आयातित ब्रांडेड दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, यह प्रावधान उन कंपनियों पर लागू नहीं होगा जो अमेरिकी सरकार के दवा मूल्य निर्धारण समझौतों को स्वीकार करेंगी या अपने उत्पादों का निर्माण अमेरिका में करने का वादा करेंगी।