बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Islamabad : पाकिस्तान के दो प्रांतों में बरसात से बाढ़ जैसे हालात, 23 लोगों की मौत

Islamabad: Rainfall causes flood-like conditions in two Pakistani provinces, killing 23

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के दो प्रांतों में बरसात से जान-माल की भारी क्षति हुई है। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Punjab and Khyber Pakhtunkhwa) में बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। बड़ी संख्या में घर ढह गए हैं। इस दौरान कम से कम 23 लोगों की जान चली गई। लगातार हो रही बारिश से घरों की दीवारों में बिजली का करंट दौड़ने लगा है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश से हुई तबाही की ब्यौरा जारी किया है। प्राधिकरण के अनुसार, पंजाब और में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। लाहौर के पास रायविंड के कोट बाबू खान इलाके में एक घर की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। लाहौर के गुलशन रवि में बैंड रोड के पास छत गिरने से चार लोग घायल हो गए।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पाकपट्टन के गांव 75-डी में एक महिला, होटा में एक युवक, गुजरात में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुजरात में छह और सियालकोट में घर ढहने से तीन लोग घायल हो गए। गुजरांवाला में तीन लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। बिजली का करंट लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए।

साहीवाल में छत गिरने की घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मंडी बहाउद्दीन में छत और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए, जबकि बहावलनगर में शेड गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पिंडी भटियां में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। फैसलाबाद, भलवाल और झांग का निचला इलाका डूब गया है।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि पंजाब में 24 जुलाई तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। खैबर पख्तूनख्वा में प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि सूबे में कुल 14 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। मरने वालों में छह पुरुष, छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।पेशावर, नौशेरा, खैबर, मरदान, बुनेर, बाजौर, शांगला, स्वाबी, लोअर चित्राल, लोअर और अपर दिर, एबटाबाद, मानसेहरा, तोरघर, कुर्रम और उत्तरी वजीरिस्तान में नुकसान हुआ है। पूरे प्रांत में नदी और नाले उफान पर हैं।