
नई दिल्ली : (New Delhi) भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (India’s Shubman Gill) आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में गिल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शीर्ष-5 में शामिल हैं।
मिचेल से सिर्फ एक अंक का फासला
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (New Zealand’s Daryl Mitchell) 802 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि शुभमन गिल 801 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में गिल ने 188 रन बनाए, जिससे वह नंबर-1 रैंकिंग के बेहद करीब पहुंच गए।
कोहली-रोहित टॉप-5 में कायम
रैंकिंग में विराट कोहली 767 अंक के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंक (Virat Kohli holds the third spot with 767 points, and Rohit Sharma is fourth with 758 points) के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। भारतीय बल्लेबाजों का शीर्ष रैंकिंग में दबदबा बरकरार है।
रूट और डकेट को बड़ा फायदा
भारत के खिलाफ सीरीज में 249 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जो रूट चार स्थान की छलांग लगाकर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं बेन डकेट 11 स्थान की लंबी छलांग लगाकर संयुक्त 19वें और जैकब बेथेल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 64वें स्थान पर पहुंच गए।
श्रेयस अय्यर की भी छलांग
भारत के नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान के सुधार के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजों में राशिद शीर्ष पर
वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान (Rashid Khan) पहले स्थान पर बने हुए हैं। भारत के कुलदीप यादव शीर्ष-10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 5 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
