
मुंबई : (Mumbai) नीट परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की (NEET exam leak and demands for education system reforms) मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन की गूंज बुधवार को मुंबई में भी सुनाई दी। दादर के शिवाजी पार्क स्थित मीनाताई ठाकरे (Meenatai Thackeray statue at Shivaji Park, Dadar) की प्रतिमा के सामने हजारों युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी (‘Cockroach Janata Party’) के कार्यकर्ताओं के साथ मुंबई और पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Prime Minister Narendra Modi and Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
दादर से शिवाजी पार्क तक उमड़ा जनसैलाब
शाम करीब चार बजे दादर पश्चिम रेलवे स्टेशन के बाहर प्लाजा सिनेमा (Dadar West railway station, opposite Plaza Cinema) के सामने विभिन्न इलाकों से आए छात्र-युवा जुटने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही शिवाजी पार्क पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही प्रदर्शनकारी शिवाजी पार्क की ओर बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के पास रोक दिया। इससे बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गए और शिवाजी पार्क तथा वर्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।
पुलिस रोकती रही, नारे गूंजते रहे
कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की रोक के बावजूद आगे बढ़ने लगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ लगातार नारेबाजी होती रही। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र अचानक बेहोश हो गया, जिसे अन्य प्रदर्शनकारियों ने संभालकर प्राथमिक सहायता दी और पानी पिलाकर होश में लाया।
‘हम अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं’
प्रदर्शन में शामिल महिका बोस (Mahika Bose) ने कहा कि छात्र सिर्फ अपने भविष्य और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं।
शिवसेना भवन के सामने बढ़ा जोश
जुलूस जब शिवसेना भवन पहुंचा तो प्रदर्शनकारियों का उत्साह और बढ़ गया। युवाओं ने वहां कुछ देर तक नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्षों बाद शिवाजी पार्क इलाके में युवाओं का इतना बड़ा स्वतःस्फूर्त आंदोलन देखने को मिला। प्रदर्शन की खास बात यह रही कि किसी राजनीतिक नेता के नेतृत्व के बिना बड़ी संख्या में युवा एकजुट हुए और पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ते रहे।
मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर हुआ समापन
शाम करीब छह बजे तक हजारों छात्र-युवा मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए। यहां शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्र अधिकारों की रक्षा और दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में शामिल छात्र अखिल सूद ने कहा कि वह छात्र अधिकारों की रक्षा और सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में इस प्रदर्शन में शामिल होने आया है।
