बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, संसद मार्च की एनआईए से जांच कराने की मांग, कल होगी सुनवाई

New Delhi: Petition in Delhi High Court seeking NIA investigation into Parliament march; hearing tomorrow

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) में याचिका दायर कर 20 जुलाई के संसद मार्च की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) (NIA) से जांच कराने की मांग की गई है। आज इस याचिका को चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय (Chief Justice DK Upadhyay) की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की गई।24 जुलाई को इस पर सुनवाई होगी।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील बरुण कुमार सिन्हा (Lawyer Barun Kumar Sinha) ने कहा कि यह तथाकथित छात्र आंदोलन से जुड़ा हुआ मामला है। इस आंदोलन से पूरी दिल्ली बंधक बन गई थी। सड़क ब्लॉक कर दी गईं। दिल्ली के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यायालय ने 24 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया।

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल (Satish Kumar Agarwal) ने यह याचिका दायर की। इसमें कहा गया है कि जंतर-मंतर का आंदोलन राजनीति से प्रेरित और उसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। याचिका में मांग की गई है कि दिल्ली पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसकी जांच एनआईए को सौंपी जाए।