बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Harare : हैमस्ट्रिंग चोट के कारण भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए मिल्टन शुम्बा

Harare: Milton Shumba ruled out of T20 series against India due to hamstring injury

हरारे : (Harare) जिम्बाब्वे के बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा (Zimbabwe batter Milton Shumba) दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इनोसेंट काइया (Innocent Kaia) को टीम में शामिल किया गया है, जो सीरीज के पहले मुकाबले से पहले हरारे में टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

शुम्बा का मंगलवार को स्कैन कराया गया, जिसमें उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट (hamstring injury) की पुष्टि हुई। इसके बाद 25 वर्षीय बल्लेबाज को पूरी टी-20 श्रृंखला से बाहर कर दिया गया। उनके स्थान पर टीम में शामिल किए गए इनोसेंट काइया की भी लंबे समय बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जुलाई 2024 में (T20 International in July 2024) खेला था, जो संयोग से हरारे में भारत के खिलाफ ही था।

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में शुम्बा ने सभी मुकाबले खेले थे। यह वर्ष 2022 के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी थी।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः शनिवार और रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में ही आयोजित होगा।