बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Buenos Aires : अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

Buenos Aires: Argentina's veteran defender Nicolas Otamendi has retired from international football.

ब्यूनस आयर्स : (Buenos Aires) अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी (Argentina’s veteran defender Nicolas Otamendi) ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल (international football) से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके साथ ही 38 वर्षीय खिलाड़ी के 17 साल लंबे शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। इस दौरान उन्होंने अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) और दो कोपा अमेरिका खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

ओटामेंडी ने अर्जेंटीना के लिए 139 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और चार फीफा विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व किया। वह हाल ही में अमेरिका में आयोजित फीफा विश्व कप 2026 में उपविजेता रही अर्जेंटीना टीम का भी हिस्सा थे। फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों अतिरिक्त समय में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

संन्यास की घोषणा करते हुए ओटामेंडी ने इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “आज मुझे अपने करियर के सबसे कठिन शब्द लिखने पड़ रहे हैं। किस्मत ने ऐसा लिखा कि मेरा आखिरी मैच विश्व कप फाइनल रहा। परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं क्योंकि इस टीम ने आखिरी सेकंड तक अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। अर्जेंटीना, मुझे विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।”

हाल ही में ओटामेंडी ने यूरोप में 16 साल का सफल करियर समाप्त करने के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज क्लब रिवर प्लेट से जुड़ने का फैसला किया। यूरोप में उन्होंने पोर्टो, वेलेंसिया, मैनचेस्टर सिटी और बेनफिका (Manchester City, and Benfica) जैसे बड़े क्लबों का प्रतिनिधित्व किया और कई यादगार सफलताएं हासिल कीं।

अपने मजबूत रक्षात्मक खेल, नेतृत्व क्षमता और जुझारू अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले ओटामेंडी को अर्जेंटीना फुटबॉल के सबसे सफल डिफेंडरों में गिना जाता है। उनके संन्यास के साथ अर्जेंटीना फुटबॉल के एक स्वर्णिम अध्याय का भी समापन हो गया।