
पंजाब की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी
नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Union Minister Ravneet Singh Bittu) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक (official notification issued by Rashtrapati Bhavan) सूचना में दी गई। सूत्रों के अनुसार, आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly elections) को देखते हुए पार्टी रवनीत सिंह बिट्टू को राज्य की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। माना जा रहा है कि उन्हें चुनावी रणनीति में अहम भूमिका सौंपी जाएगी। साथ ही उनके स्वयं किसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने की भी चर्चा है।
राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी नेतृत्व बिट्टू को केंद्र की जिम्मेदारियों से मुक्त कर पंजाब की राजनीति में सक्रिय करने पर विचार कर रहा है। उनके इस्तीफे के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला है। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा माने जाते हैं और (Ravneet Singh Bittu is considered a prominent figure in Punjab politics) राज्य में उनकी अच्छी राजनीतिक पकड़ है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले उनका केंद्रीय मंत्री पद छोड़ना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उनकी नई भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व पंजाब चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और बिट्टू की जिम्मेदारियों पर स्पष्ट फैसला कर सकता है।
