बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Korba : कोरबा के खरमोरा इंडस्ट्रियल एरिया में कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Korba: A massive fire broke out at a carbon factory in Korba's Kharmora Industrial Area.

दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
कोरबा : (Korba)
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर स्थित खरमोरा इंडस्ट्रियल एरिया (Kharmora Industrial Area of ​​Korba city in Chhattisgarh) में शनिवार को एक कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

आग इतनी विकराल थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई देने लगा। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं की चपेट में आ गया, जिससे आसपास के रहवासी इलाकों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह कार्बन फैक्ट्री (carbon factory) से अचानक आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही मिनटों में घना काला धुआं कई फीट ऊपर तक फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे इलाके का आसमान काले धुएं से ढंक गया। लगातार बजते फायर ब्रिगेड और पुलिस के सायरनों से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री में आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

फिलहाल राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।