बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Fatehpur : जब्त की जाएगी नीट दोषियों की संपत्तिः योगी आदित्यनाथ

Fatehpur: Assets of those guilty in the NEET case will be confiscated: Yogi Adityanath

पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लाया जाएगा बिल
फतेहपुर : (Fatehpur)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार को फतेहपुर के मदारीपुर कला में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं (state government)के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा जैसी गड़बड़ियों के दोषियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक के लिए संसद में भी कानून लाया जाएगा।

विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले फतेहपुर आकांक्षी जिलों में शामिल था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में जिले ने रोजगार, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने दावा किया कि अब फतेहपुर विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सपा ने दिया नकल माफियाओं को संरक्षण
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने मेडिकल कॉलेज, सड़क, पुल, बिजली, अस्पताल, कंपोजिट विद्यालय और अन्य विकास परियोजनाओं के जरिए सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचाई हैं। उन्होंने कहा कि पहले विकास कुछ क्षेत्रों तक सीमित था।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार और नकल माफिया (‘cheating mafia’) को संरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि अब पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू है और युवाओं को निष्पक्ष तरीके से नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं।

यूपी में माफियाओं-अपराधियों की कोई जगह नहीं
कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया और नई शिक्षा नीति ने युवाओं को नई पहचान और अवसर दिए हैं। उन्होंने जनता से विकास की गति बनाए रखने के लिए भाजपा को और मजबूत जनादेश देने की अपील भी की।