
इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (Pakistan’s Punjab province the Chenab River) में चेनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लियाकतपुर के बेट परारा क्षेत्र (Bet Parara area of Liaquatpur) में तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।
स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार, जम्मू और ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते चेनाब में पानी का प्रवाह बढ़ा है।
इस बीच, भारत ने पाकिस्तान के उन आरोपों को खारिज किया है जिनमें बाढ़ को जानबूझकर पैदा किए जाने की बात कही गई थी। भारत का कहना है कि यह स्थिति प्राकृतिक कारणों और भारी वर्षा का परिणाम है।
