बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Damascus : सीरिया में दो यात्री बसों की भीषण टक्कर, 35 लोगों की मौत, 30 घायल

Damascus: 35 killed, 30 injured in severe collision between two passenger buses in Syria

घायलों को सैन्य हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया
दमिश्क : (Damascus)
सीरिया में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे (severe road accident in Syria) में 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ (state news agency ‘SANA’) के अनुसार, यह दुर्घटना देइर अल-जोर से दमिश्क जाने वाले राजमार्ग पर दो यात्री बसों की आमने-सामने की टक्कर में हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में एक बस आंतरिक सुरक्षा बल (Internal Security Force) के कर्मियों को लेकर जा रही थी, जबकि दूसरी एक नागरिक यात्री बस थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया।

घायलों को सुरक्षित निकालने और मृतकों के शवों को घटनास्थल से हटाने के लिए सीरियाई रक्षा मंत्रालय के हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई। सना के मुताबिक, घायलों और मृतकों को पालमायरा हवाई अड्डे से होम्स स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया।

सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी (Syrian Foreign Minister Asad al-Shaibani) ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।