बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Siwan : AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल

Siwan: Video of aerial firing with an AK-47 goes viral

सीवान : (Siwan) बिहार बंद (‘Bihar Bandh’) के दौरान सीवान में हुई हिंसा के बीच AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल (video showing aerial firing with an AK-47) होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष जांच दल (SIT) में तैनात जवान अभिषेक पटेल (Constable Abhishek Patel) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

25 जुलाई को गांधी मैदान और जेपी चौक (NEET paper leak near Gandhi Maidan and JP Chowk) के पास नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन हिंसक हो गया था। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, पथराव और बैरिकेडिंग तोड़े जाने के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक पुलिस जवान भीड़ के बीच AK-47 से हवाई फायरिंग करता दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे।

पुलिस मुख्यालय ने वीडियो की प्रारंभिक जांच के बाद जवान अभिषेक पटेल (police headquarters suspended Constable Abhishek Patel) को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि विभागीय जांच जारी है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंसा में 40 पुलिस कर्मी हुए थे घायल
हिंसा में सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा (Siwan Superintendent of Police Puran Kumar Jha) सहित करीब 40 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस का दावा है कि उपद्रवियों ने पथराव के साथ पुलिस पर फायरिंग भी की थी, जिसके बाद हालात नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया गया।

घटना के सिलसिले में पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हजारों अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

राहुल गांधी ने की सरकार की आलोचना
मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर छात्रों पर AK-47 से गोली चलाने संबंधी खबरों पर सवाल उठाते हुए सरकार की आलोचना की। वहीं, वायरल वीडियो और जवान के निलंबन के बाद पुलिस की कार्रवाई तथा बल प्रयोग की परिस्थितियां जांच के दायरे में आ गई हैं। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।