
अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) जिले में 19 साल की नीट छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उसके घर से एक सुसाइड नोट मिला। इससे पता चला कि वह 21 जून को हुई नीट परीक्षा में कम अंक आने की वजह से परेशान थी। कर्जत तहसील के जलालपुर गांव (resident of Jalalpur village in Karjat tehsil) की रहने वाली अंकिता सांगले ने 25 जुलाई को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसने हाल ही में 12वीं कक्षा पूरी की थी और 21 जून को नीट परीक्षा दी थी। परीक्षा में 166 अंक मिलने के बाद उसने ने यह कदम उठाया। अधिकारी ने कहा कि सुसाइड नोट उसने लिखा था कि नीट परीक्षा (NEET-UG exam) में कम अंक आने के बाद वह अवसाद में थी और इसी वजह से यह बड़ा कदम उठा रही है।अंकिता के पिता सुरेश सांगले ने कहा कि उसने परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी और शुरू में अच्छे अंक भी हासिल किए थे। हालांकि, नीट परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद वह तनाव में थी। पेपर लीक होने के बाद तीन मई की नीट-यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। दोबारा हुई परीक्षा के नतीजे 16 जुलाई को घोषित किए गए, जिसमें 11.21 लाख से ज्यादा छात्र सफल हुए।
