
रायपुर : (Raipur) उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao) ने आज मंगलवार को रायपुर स्थित होटल कोर्टयार्ड-बाय-मैरियट (Courtyard by Marriott hotel in Raipur) में आयोजित छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। कॉन्क्लेव में खेल प्रशासक, खेल विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, नामचीन खिलाड़ी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
एक दिवसीय कॉन्क्लेव में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के विकास तथा खेलों को नई दिशा देने के लिए दिनभर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कॉन्क्लेव के विभिन्न सत्रों में खेल प्रोत्साहन एवं प्रतिभा पहचान, विजन-2036 : भारत के अगले ओलंपिक चैंपियनों की तैयारी, खेलों के विकास के संभावित मार्ग, खेलों के विकास में खेल महासंघों एवं संघों की भूमिका, चोट से उत्कृष्टता तक : खेल विज्ञान की भूमिका, खेल अधोसंरचना, अकादमियों एवं ओलंपिक विजन में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप, खेलो इंडिया मिशन : एक खेल राष्ट्र का निर्माण तथा छत्तीसगढ़ की पदक रणनीति एवं राज्य खेल नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।
