बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kathmandu : सुनसरी घटना के विरोध में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन, राजमार्ग बाधित, कई इलाकों में कर्फ्यू बरकरार

Kathmandu: Protests continue for the second day over the Sunsari incident; highway blocked, curfew remains in force in several areas.

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के सुनसरी जिले (Dewanganj, Sunsari district, Nepal) के देवानगंज में हुई घटना के विरोध में उतरे समूह ने मंगलवार को भी पूर्व-पश्चिम राजमार्ग को बाधित रखा। प्रदर्शनकारियों ने सुनसरी खंड में विभिन्न स्थानों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विराटनगर में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बाजार क्षेत्र में इकट्ठा हुए युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के प्रवक्ता डीएसपी चंद्रबहादुर खड़का (DSP Chandra Bahadur Khadka) के अनुसार राजमार्ग के पकली से लेकर कोशी बैराज क्षेत्र में जगह-जगह सड़क बाधित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रमुख चौराहों पर लोग जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद स्थानीय प्रशासन (local administration) ने इटहरी से पश्चिम जाने वाले वाहनों को रोक दिया है। हालांकि, देवानगंज में अब स्थिति सामान्य हो रही है।

कप्तानगंज में रविवार को दो समूहों के बीच हुई झड़प को नियंत्रित करने के लिए की गई पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि २१ लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने दक्षिणी क्षेत्र के पांच स्थानों पर कर्फ्यू लगाया था। इसके बावजूद कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए सोमवार को दिनभर प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को भी कर्फ्यू लागू है।

प्रमुख जिला अधिकारी ईश्वरीप्रसाद अर्याल (Chief District Officer Ishwari Prasad) के अनुसार मंगलवार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक देवानगंज गांवपालिका और हरिनगर गांवपालिका के संपूर्ण क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई है। हरिनगरा, भुटाहा, कप्तानगंज, घुस्की और देवानगंज बाजार क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि कर्फ्यू लागू वाले क्षेत्रों में शांति-सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली कोई भी सभा, जुलूस, प्रदर्शन या अन्य गतिविधियों को न करें।