बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Rawalpindi : खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों का 32 आतंकवादियों को मारने का दावा

Rawalpindi: Security forces claim to have killed 32 terrorists in Khyber Pakhtunkhwa and Balochistan

रावलपिंडी : (Rawalpindi) पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान 32 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। यह जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (Inter-Services Public Relations) (ISPR) की तरफ से दी गई है।

पाकिस्तान उर्दू टेलीविज़न चैनल दुनिया न्यूज़ ने आईएसपीआर के हवाले से बताया कि, 28 व 29 जुलाई की रात खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर कई लक्षित अभियान चलाए गए। इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए “फ़ित्ना अल-ख्वारिज” से जुड़े 24 आतंकवादियों को मार गिराया।

वहीं, बलूचिस्तान के नुश्की जिले में भी खुफिया-आधारित ऑपरेशन (intelligence-based operation) (IBO) के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ आतंकवादी मारे गए। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (improvised explosive devices) (IEDs) बरामद किए, जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने अपने बयान में कहा कि आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने के लिए सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां “अज़्म-ए-इस्तेहकाम” (Azam-e-Istehkam) अभियान के तहत आतंकवाद विरोधी कार्रवाई पूरी गति से जारी रखेंगी।