
वॉशिंगटन : (Washington) अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान जुलाई में जान गंवाने वाले चार सैनिकों के रिकॉर्ड में बदलाव किया है। पहले इन जवानों के नाम पेंटागन के डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम में ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (‘Operation Epic Fury’) के तहत दर्ज थे, लेकिन अब उन्हें ‘ओवरसीज ऑपरेशन्स’ (‘Overseas Operations’) (विदेश में संचालित अभियान) श्रेणी में स्थानांतरित कर दिया गया है। फरवरी में शुरू हुए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान 17-18 जुलाई को चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी, जबकि अभियान में अब तक 642 सैनिक घायल हो चुके हैं।
पेंटागन ने दी सफाई, फिर भी बने हुए हैं सवाल
पेंटागन (Pentagon) के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सैनिकों के नाम हटाए नहीं गए, बल्कि अभियान समाप्त होने के बाद उन्हें नई श्रेणी में दर्ज किया गया है। हालांकि, अधिकारी यह नहीं बता सके कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ आधिकारिक रूप से कब समाप्त हुआ। समझौता वार्ता रद्द होने के बाद हुए हालिया हमलों को नई श्रेणी में शामिल किए जाने के फैसले से सैन्य हताहतों के वास्तविक आकलन और रिकॉर्ड की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
