गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Kalyan : काला तालाब में नाबालिग की मौत पर सियासत तेज

Kalyan: Political row erupts over minor's death at Kala Talab

अभय त्रिपाठी
कल्याण : (Kalyan)
कल्याण के काला तालाब में 17 वर्षीय संचिता पडवळ (17-year-old Sanchita Padwal) का शव मिलने के बाद यह मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। घटना के समय तालाब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे और वहां कोई सुरक्षा कर्मी भी तैनात नहीं था। बाजारपेठ पुलिस (Bazarpeth Police) की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग ने तालाब में कूदकर आत्महत्या की, जिससे उसकी मौत हुई।

कांग्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद कांग्रेस की नगरसेविका कांचन कुलकर्णी (Congress Corporator Kanchan Kulkarni) ने काला तालाब की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कल्याण के एसीपी अशोक होनमाने (Kalyan ACP Ashok Honmane) से मुलाकात कर मांग की कि तालाब के रखरखाव का जिम्मा संभालने वाले ठेकेदार विजय इंगले (Vijay Ingle)के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए और उसका ठेका तत्काल रद्द किया जाए। कुलकर्णी का कहना है कि यदि काला तालाब परिसर में सीसीटीवी कैमरे चालू होते और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होती, तो एक मासूम की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल आत्महत्या का मामला नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का परिणाम है।

पुलिस आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच

वहीं, एसीपी अशोक होनमाने ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मौत के कारणों की जांच कर रही है। बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हालांकि, इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नाबालिग लड़की तालाब तक कैसे पहुंची, घटना के समय सीसीटीवी कैमरे बंद क्यों थे और सुरक्षा कर्मी की तैनाती क्यों नहीं थी। इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।