बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Srinagar : मुख्यमंत्री उमर ने कुलगाम आतंकी हमले की निंदा की

Srinagar: Chief Minister Omar condemns Kulgam terror attack

पीड़ितों के परिवारों के लिए 10 लाख की मुआवज़ा राशि का ऐलान किया
श्रीनगर : (Srinagar)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah) ने शनिवार को कुलगाम आतंकी हमले में दो बाहरी मज़दूरों की हत्या की कड़ी निंदा की और मारे गए लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख की मुआवज़ा राशि देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर किए गए एक पोस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस हमले को “कायरतापूर्ण हरकत” बताया और बेगुनाह लोगों की जान जाने पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख की मुआवज़ा राशि ज़िला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को पहले से दी जा रही 6 लाख की तत्काल राहत राशि के अलावा दी जाएगी। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की और दोहराया कि इस मुश्किल समय में जम्मू-कश्मीर सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

बता दें कि शुक्रवार को कुलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान दीपक रैट्रे (24) पुत्र उमा शंकर और बोपिंदर (28) पुत्र दसराड़ के तौर पर हुई है। ये दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और कश्मीर में प्रवासी मज़दूर के तौर पर काम कर रहे थे।