बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Washington : यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल टेक्नोलॉजी देने पर ट्रंप का इनकार

Washington: Trump Refuses to Provide Patriot Missile Technology to Ukraine

वॉशिंगटन : (Washington) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका ने यूक्रेन को अत्याधुनिक पैट्रियट मिसाइल टेक्नोलॉजी देने या उसके निर्माण का लाइसेंस देने पर कोई अंतिम सहमति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की संवेदनशील सैन्य तकनीक का हस्तांतरण “शायद कभी नहीं होगा।”

तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के मुताबिक मैरीलैंड स्थित कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि क्या यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) को पैट्रियट मिसाइल निर्माण का लाइसेंस मिलने से पहले कोई अतिरिक्त शर्तें पूरी करनी होंगी।

इस पर ट्रंप ने कहा, “ये हथियार बेहद उन्नत हैं। हमें इस बात को लेकर बहुत सावधान रहना होगा कि इन्हें कोई और न बनाए। हमने अभी तक इसकी मंजूरी नहीं दी है। इस पर बातचीत चल रही है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसी टेक्नोलॉजी दी जाएगी। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी होगा।”

दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में ज़ेलेंस्की ने वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि ट्रंप यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम (Patriot missile systems) के निर्माण का लाइसेंस देने पर सहमत हो गए हैं।

हालांकि, ट्रंप के ताजा बयान ने ज़ेलेंस्की के इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले प्रकाशित एक इंटरव्यू में भी ट्रंप ने कहा था कि वह यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल निर्माण (Ukraine to manufacture Patriot missiles) की अनुमति देने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।

ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका अभी भी अपनी उन्नत रक्षा तकनीक के हस्तांतरण को लेकर बेहद सतर्क है और इस मुद्दे पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।