बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी नीदरलैंड की कप्तानी, बास डी लीडे बने नए कप्तान

New Delhi: Scott Edwards steps down as Netherlands captain, Bas de Leede named new captain

नई दिल्ली : (New Delhi) नीदरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने चार साल तक टीम की कमान संभालने के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। इस फैसले की पुष्टि रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (Royal Dutch Cricket Association) (KNCB) ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के जरिए की।

अब हरफनमौला खिलाड़ी बास डी लीडे ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) (UAE) के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग-2 के शेष मुकाबलों में टीम की कप्तानी करेंगे। अपने साथियों को संबोधित करते हुए 29 वर्षीय एडवर्ड्स ने कहा कि यह फैसला उन्होंने मुख्य कोच रयान कुक और टीम प्रबंधन के साथ लंबे विचार-विमर्श के बाद लिया है।

एडवर्ड्स ने कहा, “माफ कीजिए कि मैं यह फैसला अचानक बता रहा हूं। मैं अब टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं। पिछले कुछ समय से मेरी और कोच रयान कुक के बीच इस बारे में चर्चा चल रही थी और कई लोगों से भी बात हुई। मुझे लगता है कि यही सही समय है। मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी के रूप में मैं टीम को अभी बहुत कुछ दे सकता हूं और आगे भी यही मेरा लक्ष्य रहेगा। यह टीम बेहद खास है और मुझे विश्वास है कि हमारे सामने अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”

एडवर्ड्स ने जून 2022 में नीदरलैंड की कप्तानी संभाली थी। उनके नेतृत्व में टीम ने 56 एकदिवसीय और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2023 वनडे विश्वकप (ODI World Cup) में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश पर ऐतिहासिक जीत शामिल रही। वहीं, 2022 टी20 विश्वकप में एडिलेड में दक्षिण अफ्रीका को हराकर नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए प्रोटियाज टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

नए कप्तान बास डी लीडे ने एडवर्ड्स के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “अगर मैं पूरी टीम की ओर से कहूं तो आपने हमें कई यादगार मुकाबलों में नेतृत्व दिया। इसके लिए आपका धन्यवाद। जब कभी हममें से कुछ खिलाड़ियों को खुद पर या टीम पर भरोसा नहीं होता था, तब भी आपने अपने नेतृत्व और स्पष्ट योजनाओं से हममें विश्वास जगाया। आपने मुझे एक खिलाड़ी के रूप में अपनी क्षमता पर पहले से कहीं अधिक भरोसा करना सिखाया।”

फिलहाल आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्वकप लीग-2 (ICC Men’s Cricket World Cup League 2) की अंक तालिका में नीदरलैंड दूसरे स्थान पर है। इस प्रतियोगिता की शीर्ष चार टीमें 2027 वनडे विश्वकप के क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के लिए जगह बनाएंगी।