
नोएडा : (Noida) नई दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar in New Delhi) पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। नोएडा के सेक्टर-168 (Noida’s Sector-168) निवासी किशोरी ने कहा कि उसने भावावेश में आकर अनुचित शब्दों का प्रयोग किया, जिसके लिए वह प्रधानमंत्री और देशवासियों से क्षमा मांगती है।
वीडियो संदेश में किशोरी ने स्वीकार किया कि प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने गलत भाषा का इस्तेमाल किया। उसने इसे अपनी भूल बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
सही मार्ग दिखाना समाज का दायित्व
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बच्चों से गलतियां हो जाती हैं और उन्हें अदालतों के चक्कर लगवाने के बजाय सही मार्ग दिखाना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सुधार और संवेदनशीलता का दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।
गाजियाबाद की स्मृति सिंह ने दी तहरीर
उधर, गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह की शिकायत पर नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे में जीरो एफआईआर (‘Zero FIR’) दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। पुलिस ने मामला आगे की विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को स्थानांतरित कर दिया है।
