
नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (National Security Advisor (NSA) Ajit Doval) ने शनिवार को कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि आजादी का मतलब केवल अपनी मर्जी से कुछ भी करने की मनमानी नहीं है। डोभाल ने यह बात पुणे में लोकमान्य तिलक पुरस्कार कार्यक्रम में कही। इसमें डोभाल को गृहमंत्री अमित शाह ने (Union Home Minister Amit Shah) लोकमान्य तिलक अवॉर्ड (Lokmanya Tilak Award) से सम्मानित किया गया। डोभाल ने इस मौके पर कहा कि युवा आजादी को केवल अपनी इच्छा के अनुसार कुछ भी करने की स्वतंत्रता समझ सकते हैं, लेकिन आजादी का वास्तविक अर्थ यह नहीं है। हमें यह समझाना होगा कि देश की आजादी के पीछे एक लंबा संघर्ष और इतिहास रहा है। NSA डोभाल ने कहा कि आज के युवाओं को सोचना चाहिए कि वे केवल राष्ट्रहित में काम करेंगे। उन्हें निजी हितों का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर ऐसे विचार मन में आएं भी, तो उन्हें नजरअंदाज कर देना चाहिए। देश अपने मिशन में सफल होगा और इतिहास का एक नया अध्याय लिखेगा। डोभाल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब जंतर-मंतर (Jantar Mantar) आंदोलन के दौरान वायरल हुए कुछ ‘जेन-जी’ (‘Gen-Z’) वीडियो और बयानों को लेकर विवाद जारी है। इनमें कुछ छात्राओं द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां भी शामिल हैं। इस घटनाक्रम के बाद अभिव्यक्ति की आजादी और उसकी सीमाओं को लेकर बहस छिड़ी हुई है।
