
वाशिंगटन : (Washington) क्या अमेरिका, ईरान में कुछ बड़ा करने वाला है? यह सवाल पश्चिम एशिया के कई देशों में अमेरिकी दूतावासों (US embassies) ने अमेरिका नागरिकों से किए गए आग्रह के बाद उठा है। इसमें अमेरिका ने कहा है कि पश्चिम एशिया में रह रहे उसके नागरिक, इस क्षेत्र से निकलने पर विचार करें। अमेरिकी द्वारा जारी यह सुरक्षा अलर्ट, अम्मान, यरुशलम और बगदाद (Amman, Jerusalem, and Baghdad) में अमेरिकी दूतावासों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें कहा गया है कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो अमेरिकी नागरिकों को इन क्षेत्रों से निकलने के लिए तैयार रहना चाहिए। इन संदेशों में अमेरिकी नागरिकों से उड़ान की जानकारी चेक करने और स्थानीय अधिकारियों की सुरक्षा सलाह का पालन करने का भी आग्रह किया गया है।
अलर्ट में कहा गया कि मध्य पूर्व में वर्तमान में मौजूद अमेरिकियों को सतर्क और ज्यादा चौकस रहना चाहिए। उन्हें फ्लाइट रद्द होने, समय-समय पर हवाई क्षेत्र बंद होने और संभावित यात्रा में व्यवधान के लिए तैयार रहना चाहिए। यह अलर्ट ऐसे समय जारी हुआ है जब अमेरिका और ईरान ने हफ्ते भर के युद्ध विराम के बाद फिर से हमला शुरू कर दिया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ईरान पर और अधिक सैन्य हमले करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज को फिर से खुलवाने के लिए दबाव बना रहा है। मैरीलैंड स्थित कैंप डेविड के राष्ट्रपति आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहाकि हम सिर्फ जीतना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई अभी कुछ समय तक जारी रह सकती है। उन्होंने कहाकि अमेरिका ईरान पर बहुत कड़ा प्रहार करेगा। एक समय ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि अब हम और नहीं झेल सकते।
