बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

New Delhi : जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों को लेकर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

New Delhi: Supreme Court issues notice to Centre over protests at Jantar Mantar

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar in Delhi) पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (Chief Justice Surya Kant directed Solicitor General Tushar Mehta) से इस मामले पर केंद्र सरकार का पक्ष लेकर कोर्ट को सूचित करने को कहा।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र से कहा कि आप ये साफ करें कि क्या विरोध प्रदर्शनों के लिए कोई वैकल्पिक या उपयुक्त जगह हो सकती है। याचिका सतीश चंद कौशिक (Satish Chand Kaushik) ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि जंतर-मंतर बड़े पैमाने पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों और धरनों के लिए एक व्यावहारिक जगह नहीं है। इसके लिए कोई वैकल्पिक जगह होनी चाहिए। जंतर-मंतर पर बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है और वहां आंदोलन होने से स्थानीय लोगों को असुविधा होती है।

याचिका में कहा गया है कि जंतर-मंतर पर पीने के पानी, शौचालय, सीवरेज और भोजन आदि की बुनियादी सुविधाएं न के बराबर हैं। यहां विरोध प्रदर्शनों के चलते इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। स्थानीय निवासियों, राहगीरों के अलावा इमरजेंसी सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ता है।