
टोरंटो : (Toronto) वीनस विलियम्स (Venus Williams) का वापसी के बाद पहली जीत के लिए इंतजार और बढ़ गया है। इस डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट (WTA 1000 tournament) में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली 46 वर्षीय वीनस जुलाई 2025 से लगातार 12 मैच हार चुकी हैं। रविवार को उन्हें नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट (National Bank Open tennis tournament) के महिला एकल के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। वीनस को कामिला रखिमोवा ने 6-4, 6-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बारिश के कारण यह मैच देर से खेला गया। 24 वर्षीय रखिमोवा उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। वह विश्व रैंकिंग में 82वें स्थान पर काबिज हैं।
