
गुवाहाटी/ तिरुअनंतपुरम : (Guwahati/Thiruvananthapuram) उत्तर से दक्षिण तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का कहर बना हुआ है। असम, केरल और कर्नाटक (Assam, Kerala, and Karnataka) में 10 दिन के भीतर 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग जख्मी हैं। असम सरकार (Assam government) ने राज्य में प्रभावित 75000 से अधिक परिवारों के लिए 160 करोड़ की अंतरिम राहत की पहली किस्त जारी कर दी है। वहीं, केरल और कर्नाटक सरकारों ने भी नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। असम सरकार के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 85 हो गई है। बाढ़ से कुल प्रभावित लोगों की संख्या 1.36 लाख है।
