बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Barcelona : बार्सिलोना ने ब्राजील की फॉरवर्ड केरोलिन निकोली को मैनचेस्टर सिटी से जोड़ा

Barcelona: Barcelona signs Brazilian forward Caroline Nicoli from Manchester City

बार्सिलोना : (Barcelona) स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने ब्राजील की स्टार फॉरवर्ड केरोलिन निकोली (forward Caroline Nicoli) को मैनचेस्टर सिटी से चार वर्ष के अनुबंध पर अपने साथ जोड़ लिया है। ब्राजील के लिए 2018 में सीनियर पदार्पण करने वाली केरोलिन 2022 में महिला कोपा अमेरिका जीतने वाली ब्राजीलियाई टीम की सदस्य भी रही हैं।

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह महिला सुपर लीग (Women’s Super League) (WSL) के इतिहास का सबसे महंगा ट्रांसफर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बार्सिलोना ने 26 वर्षीय केरोलिन के लिए लगभग 15 लाख यूरो (approximately US$1.73 million) की ट्रांसफर फीस अदा की। इससे पहले डब्ल्यूएसएल से सबसे महंगा ट्रांसफर कनाडा की ओलिविया स्मिथ (Canadian Olivia Smith) का था, जो पिछले वर्ष लिवरपूल से आर्सेनल एक करोड़ पाउंड में गई थीं।

केरोलिन जनवरी, 2025 में नॉर्थ कैरोलाइना करेज से मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुई थीं। उन्होंने पिछले सीजन में क्लब को महिला सुपर लीग और महिला एफए कप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बार्सिलोना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “केरोलिन ने अपने करियर के दौरान खुद को एक संपूर्ण खिलाड़ी के रूप में विकसित किया है। वह अब बार्सिलोना की जर्सी पहनने और दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण टीमों में से एक के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए तैयार हैं।”

बार्सिलोना ने अपने बयान में आगे कहा, “केरोलिन निकोली का अनुबंध क्लब की महत्वाकांक्षा का एक और बड़ा संकेत है। हमारा लक्ष्य दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को साथ लाकर शीर्ष स्तर पर बने रहना और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करना है।”

बार्सिलोना ने लगातार सात बार स्पेनिश महिला लीग (Spanish Women’s League) (Liga F) का खिताब जीता है, जबकि 2020 के बाद से क्लब चार बार यूईएफए महिला चैंपियंस लीग का विजेता भी बन चुका है। टीम अपने नए लीगा एफ अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को सीडी टेनेरिफ़ के खिलाफ करेगी।