बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Gonda : ‘देवियों’ ने वर्ल्ड फेमस कर दियाः बृजभूषण शरण सिंह

Gonda: 'These ladies' made me world-famous: Brij Bhushan Sharan Singh

यौन उत्पीड़न के मामले में बरी होने के बाद दिया बयान
गोंडा : (Gonda)
महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बरी होने के बाद भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) का एक बयान चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, वह इन देवियों (महिला पहलवानों) की वजह से वह अब “वर्ल्ड फेमस” हो गए।

एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बृजभूषण ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप एक साजिश का हिस्सा थे। उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों (female wrestlers) का कोई दोष नहीं था और उन्हें (महिला पहलवानों) दूसरों ने इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें केवल उत्तर प्रदेश में लोग जानते थे, लेकिन अब पूरी दुनिया पहचानती है।

हानि लाभु जीवनु मरनु, जसु-अपजसु…
पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में रामायण के प्रसंग और गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई “सुनहु भरत भावी प्रबल, बिलखि कहेउ मुनिनाथ। हानि लाभु जीवनु मरनु, जसु अपजसु बिधि हाथ॥” का भी जिक्र किया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (viral on social media) हो रहा है और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

तीन अगस्त को अदालत ने किया बरी
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में कई महिला पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर (Delhi’s Jantar Mantar) उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न (sexual harassment) के आरोप लगाते हुए लंबा आंदोलन किया था। शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। हाल ही में 3 अगस्त को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Delhi’s Rouse Avenue Court) ने पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया।