
दुबई : (Dubai) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) (United Arab Emirates) का प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र दुबई (Dubai) भीषण धमाकों से दहल उठा। जेबेल अली इंडस्ट्रियल क्षेत्र (Jebel Ali industrial area) में 20 मिनट के भीतर सिलसिलेवार 7 धमाके दर्ज किए गए, जिसके बाद रात के आसमान में धुएं के घने गुबार छा गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और यूएई ने इसे ईरान की कायराना हिमाकत करार दिया है।
वीडियो बनाने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन इस बात की गहराई से जांच कर रहा है कि यह घटना किसी बाहरी हमले का नतीजा थी या फिर कोई बड़ा औद्योगिक हादसा। फिलहाल किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान का सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है।
इराकी मीडिया का मिसाइल हमले का दावा
इराक के समाचार माध्यमों ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण तनाव के बीच यमन की सीमा से यूएई को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गई। वहीं नासा (NASA) की थर्मल इमेजिंग (NASA’s thermal imaging) से मिली जानकारी के मुताबिक, बंदरगाह के पास स्थित एक ऐसे गोदाम में आग लगी थी जिसका इस्तेमाल ईंधन के स्टोरेज और ट्रांसफर के लिए किया जाता है।
रणनीतिक रूप से बेहद अहम है जेबेल अली
दुबई शहर के केंद्र से लगभग 25 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित जेबेल अली, यूएई का प्रमुख व्यापारिक (jebel Ali is a key commercial hub for the UAE)हब है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा मानव-निर्मित बंदरगाह, फ्री ट्रेड जोन और प्रसिद्ध कृत्रिम द्वीप ‘पाम जेबेल अली’ (Palm Jebel Ali) स्थित है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान यूएई पहले भी तेहरान के जवाबी हमलों के निशाने पर रहा है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।
