बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : जल्द ही श्रीलंका जा सकते हैं साई सुदर्शन

Mumbai: Sai Sudharsan likely to travel to Sri Lanka soon

मुंबई : (Mumbai) भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन (Indian batter Sai Sudharsan) इस सप्ताह के आखिर तक कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। मंगलवार कोलंबो पहुंची टीम में वह शामिल नहीं थे।

पहले टेस्ट में उपलब्ध
एक रिपोर्ट के अनुसार साई सुदर्शन, वह शुक्रवार (7 अगस्त) से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में नहीं खेल पाएंगे। माना जा रहा है कि वह 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से काफी पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। सुदर्शन के पैर के अंगूठे में हल्की चोट है। हालांकि, उन्होंने बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (सीओई) (Centre of Excellence (CoE) in Bengaluru) में बल्लेबाजी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि उन्हें सीओई के मेडिकल स्टाफ से श्रीलंका में टीम के साथ जुड़ने की मंजूरी मिल जाएगी। सफेद क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज तमिलनाडु के सुदर्शन को शुभमन गिल की टेस्ट टीम का अहम सदस्य भी माना जाता है, खासकर नंबर 3 पर।

नेट गेंदबाजों की तैयारी
इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने पुष्टि की है कि श्रीलंका में भारतीय टीम के साथ चार नेट गेंदबाज भी गए हैं। एक बयान में बीसीसीआई ने कहा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियान और विपरज निगम (Harsh Dubey, Shivang Kumar, Tanush Kotian, and Vipraj Nigam) नेट गेंदबाजों के तौर पर भारतीय टीम के साथ जुड़े हैं ताकि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारी में टीम की मदद कर सकें। वहीं, श्रीलंका पहुंचने के एक दिन बाद बुधवार को भारतीय टीम ने एनसीसी ग्राउंड पर अपना पहला अभ्यास सत्र किया। कोलंबो में 9 अगस्त को तीन दिवसीय वार्म-अप मैच (three-day warm-up match in Colombo)खत्म होने के बाद, टीम पहले टेस्ट के लिए गॉल जाएगी। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।