गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai :’क्राइम पेट्रोल’ के अभिनेता सतीश नायकोडे 24.5 लाख रुपये की ठगी के शिकार

Mumbai: 'Crime Patrol' Actor Satish Naykode Falls Victim to ₹24.5 Lakh Fraud

मुंबई : (Mumbai) अपराध आधारित टीवी धारावाहिक क्राइम पेट्रोल (Crime Patrol) में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता सतीश नायकोडे (Veteran actor Satish Naykode) खुद एक बड़े ठगी के मामले का शिकार हो गए हैं। मुंबई के पश्चिमी उपनगर में अपना घर खरीदने के सपने के दौरान उनके साथ 24.5 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी हुई। इस घटना के बाद उन्होंने अपनी आपबीती साझा की है।

रोजाना सफर से परेशान होकर लिया घर खरीदने का फैसला
सतीश नायकोडे ने बताया कि वे मूल रूप से डोंबिवली के निवासी हैं और वर्षों से अभिनय के लिए रोजाना मुंबई के मढ, गोरेगांव और बोरीवली क्षेत्रों तक लंबा सफर करते थे। सुबह तड़के लोकल ट्रेन पकड़ना और देर रात घर लौटना शारीरिक व मानसिक रूप से बेहद थका देने वाला था। इसी वजह से उन्होंने पश्चिमी उपनगर में घर खरीदने का निर्णय लिया।

काम के अवसर भी हो रहे थे प्रभावित
नायकोडे के अनुसार, डोंबिवली में रहने के कारण उन्हें कई नए प्रोजेक्ट नहीं मिल पा रहे थे। कई प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें पश्चिमी उपनगर में रहने की सलाह दी थी, ताकि शूटिंग के लिए समय पर उपलब्ध रह सकें। इसी कारण उन्होंने वर्षों की मेहनत की कमाई से मुंबई में अपना घर लेने का सपना देखा।

घर दिलाने के नाम पर हुई कथित ठगी
घर की तलाश के दौरान उनकी मुलाकात सच्चिदानंद भामरे (Sachidanand Bhamre) नामक व्यक्ति से हुई, जिसने उन्हें बजट के अनुसार एक मकान दिखाया। दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया पहली नजर में वैध लगने के कारण उन्होंने भरोसा कर लिया और वर्ष 2018 में 24.5 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। बाद में उन्हें न तो मकान का कब्जा मिला और न ही रकम वापस मिली, जिससे उनके साथ कथित धोखाधड़ी होने का पता चला।

कर्ज का बोझ अब भी बरकरार
घर खरीदने के लिए सतीश नायकोडे ने डोंबिवली स्थित अपनी पैतृक संपत्ति गिरवी रखकर एक निजी वित्तीय संस्था से ऋण लिया था। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े आठ वर्षों में वे ब्याज और किस्तों के रूप में लगभग 45 लाख रुपये चुका चुके हैं, लेकिन अब भी करीब 30 लाख रुपये का ऋण बाकी है। उन्होंने कहा कि एक गलत फैसले ने पूरे परिवार को आर्थिक संकट में डाल दिया है।