
मुंबई : (Mumbai) बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) गुरुवार को गोवा सरकार की अपील पर अपना फैसला सुनाएगा जिसमें 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल (Tehelka Editor-in-Chief Tarun Tejpal) के बरी होने को चुनौती दी गई है। तेजपाल को गोवा पीठ के न्यायमूर्ति डॉ. नीला गोखले और न्यायमूर्ति अमित जमसंडेकर (Justice Dr. Neela Gokhale and Justice Amit Jamsandekar) के सामने मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। तेजपाल पर एक पूर्व कनिष्ठ सहयोगी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
