बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Washington : ट्रंप ने हथियारों की कमी के दावे को किया खारिज

Washington: Trump rejects claims of weapons shortage

वाशिंगटन : (Washington) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने ईरान के साथ संघर्ष में सैन्य हथियारों के भंडार के कमी के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास हथियारों का पर्याप्त और भारी भंडार है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग सैन्य भंडार के बारे में सूचना लीक करेंगे, उन पर मुकदमा चलाया जाएगा और उन्हें लंबी जेल की सजा हो सकती है।

ट्रंप की यह टिप्पणी सीएनएन की रिपोर्ट के बाद आई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि ईरान के साथ संघर्ष के बाद अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने कुछ हथियारों, खासकर एयर डिफेंस इंटरसेप्टर (air defense interceptors) के भंडार में खतरनाक कमी को लेकर चिंता जताई है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, ” अमेरिका के पास खास तरह के भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मौजूद है। जरूरत के हिसाब से बड़ी मात्रा में इनका निर्माण किया जा रहा है। रक्षा कंपनियां अमेरिका के इतिहास में सबसे ज्यादा संयंत्र और कारखाने स्थापित कर रही हैं। अफवाह फैलाने वाले देशद्रोही तत्वों की तलाश की जा रही है। ऐसे लोगों को पकड़कर लंबी जेल की सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।”