बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Tehran/Washington/Sana’a/Muscat : ओमान-ईरान समझौते के बेहद करीब

Tehran/Washington/Sana'a/Muscat: Oman-Iran very close to agreement

होर्मुज खुलने पर असमंजस
हूती का सऊदी टैंकर पर हमला
तेहरान/वाशिंगटन/सना/मस्कट : (Tehran/Washington/Sana’a/Muscat)
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान और ओमान समझौते को आखिरी रूप देने में जुटे हैं। ईरान ने कहा है कि इसके बावजूद जब तक अमेरिका की नाकेबंदी खत्म नहीं होती, वह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) नहीं खोलेगा। ईरान के इस रुख से होर्मुज के खुलने पर असमंजस के बादल मंडराने लगे हैं। मध्य पूर्व (West Asia) में फिर सैन्य टकराव शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। विषम परिस्थिति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा कि ईरान-ओमान बातचीत के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जल्द ही कोई समझौता हो सकता है।

सीएनएन, सीबीएस न्यूज और अल जजीरा, तेहरान की चेतावनी ऐसे समय पर आई है, जब सारी दुनिया की नजर ईरान-ओमान के बीच होने वाले समझौते पर टिकी है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और ओमान पहले ही जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक रास्ते पर सहमत हो चुके हैं और इस जलमार्ग के संयुक्त प्रबंधन की व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं।

ईरानी मीडिया को यह जानकारी देने वाले आधिकारिक सूत्रों ने इस पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलना अमेरिका पर निर्भर करेगा। अगर अमेरिका अपना वादा पूरा करते हुए ईरान के बंदरगाहों से नौसैनिक नाकाबंदी को खत्म करता है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दिया जाएगा। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य को असुरक्षित बनाने वाले अमेरिका कारक अभी भी मौजूद हैं। इन कारकों में नौसैनिक नाकाबंदी प्रमुख है।”

लास वेगास के रेड रॉक कैसीनो रिजॉर्ट (Red Rock Casino Resort in Las Vegas) ट्रंप ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए जारी बातचीत में काफी प्रगति हुई है। इसकी घोषणा बुधवार या गुरुवार को की जा सकती है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने माना भी है कि ईरान और ओमान बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक रास्ते पर सहमत हुए हैं और इस रास्ते के संयुक्त प्रबंधन की व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं। ट्रंप ने दोहराया कि जब उन्होंने ईरान पर हमले रोके, तब अमेरिका दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े हमले के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका था।

इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कमर्शियल टैंकर में धमाका होने की पुष्टि हुई है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने गुरुवार को एक्स पर कहा कि ओमान के पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय एक तेल टैंकर पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। यह घटना ओमान के कुमजार से लगभग 10 मील दक्षिण-पूर्व में हुई। चालक दल सुरक्षित हैं।

यमन में सक्रिय ईरान समर्थक आतंकवादी समूह हूती ने ऐसी घटना की पुष्टि की है। हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी (Houthi military spokesman Yahya Sarie) ने कहा कि विद्रोहियों ने बुधवार को सऊदी अरब के एक और तेल टैंकर को निशाना बनाया। इस समय विद्रोही सऊदी अरब के समुद्री इलाके को घेरे हुए हैं। सरी ने कहा कि विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के दक्षिण में अदन की खाड़ी में सऊदी तेल टैंकर डेजी को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। हूती ने कहा है कि उसके विद्रोही बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सऊदी के हर तेल टैंकर को निशाना बनाएंगे।