
मुंबई : (Mumbai) यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने मुंबई और मडगांव (Mumbai and Madgaon) के बीच 4 सप्ताहांत (वीकेंड) विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 01029 विशेष ट्रेन 13 और 15 अगस्त 2026 को सीएसएमटी मुंबई से रात 12.25 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3.15 बजे मडगांव पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01030 विशेष ट्रेन 13 और 15 अगस्त को मडगांव से शाम 4 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 3.45 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, कंकवली, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कुल 24 डिब्बे होंगे।
