
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis government) ने जेन जी को बेरोजगारी और आर्थिक निराशा से बचाने के लिए एक बड़ी पहल की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग ने 31 मार्च 2027 तक पूरे महाराष्ट्र में 1,000 रोजगार मेलों को आयोजित करने की योजना की घोषणा की है। यह खाका कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा (Skill Development Minister Mangal Prabhat Lodha) की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय रोजगार मेला समिति की उच्चस्तरीय बैठक के दौरान तैयार किया गया।
