
रांची : (Ranchi) झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (monsoon session of the Jharkhand Assembly) के दौरान शुक्रवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर (Finance Minister Radhakrishna Kishore) ने विपक्ष के हंगामे के बीच वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट का कुल आकार 8,399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपये है।
विधानसभा में बजट पेश किए जाने के दौरान विपक्षी सदस्य जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं (JPSC and JSSC examinations) में कथित अनियमितताओं को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे। हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री ने अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा।
सरकार के अनुसार, अनुपूरक बजट पर सदन में विस्तृत चर्चा चालू सत्र के दौरान इसके पारित होने से पहले कराई जाएगी। इसके अलावा हंगामे के बीच विधानसभा की विभिन्न समितियों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर प्रस्तुत की गई।
उल्लेखनीय है कि लगातार हंगामे और नारेबाजी के कारण विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो (Assembly Speaker Ravindra Nath Mahato) ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
