बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Asan : कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हारीं तन्वी शर्मा

Asan: Tanvi Sharma loses in the quarterfinals of the Korea Masters badminton tournament

असान (दक्षिण कोरिया) : (Asan) भारत की 17 वर्षीय स्टार शटलर तन्वी शर्मा (star shuttler Tanvi Sharma) का कोरिया मास्टर्स 2026 में शानदार अभियान क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गया। उन्हें ऑल-इंडियन मुकाबले में रक्षिता रामराज ने 18-21, 21-19, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पिछले सप्ताह ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब जीतकर सबसे कम उम्र की चैंपियन बनने वाली तन्वी ने पहला गेम अपने नाम कर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, रक्षिता ने दमदार वापसी करते हुए दूसरा और तीसरा गेम जीत लिया। इस जीत के साथ रक्षिता (Rakshita) ने तन्वी के खिलाफ अपना आमने-सामने का रिकॉर्ड 4-0 कर लिया।

हार के बावजूद तन्वी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कई उच्च रैंकिंग खिलाड़ियों को हराकर क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया, जिससे इस महीने होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप (BWF World Championships) से पहले उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ।

इससे पहले प्री-क्वार्टरफाइनल में तन्वी ने ऑल-इंडियन मुकाबले मेंo श्रियांशी वालिशेट्टी (Shriyanshi Valishetti) को 21-16, 17-21, 21-13 से हराया था। अब सेमीफाइनल में रक्षिता का सामना भारत की अश्मिता चालिहा (India’s Ashmita Chaliha) से होगा। अश्मिता ने शीर्ष वरीयता प्राप्त हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

पुरुष युगल में भारत के पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और कृष्ण प्रसाद गरागा (India’s Prithvi Krishnamurthy Roy and Krishna Prasad Garaga) ने दक्षिण कोरिया के किम यंग-ह्युक और शिन ताए-यांग को 21-18, 21-19 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

वहीं, महिला युगल में सोनाली सिंह और रितिका ठाकेर (Sonali Singh and Ritika Thaker) को जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी सुमिरे नाकादे और मियू ताकाहाशी ने 21-15, 21-9 से हराया। मिश्रित युगल में छठी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ईशान भटनागर और श्रुति मिश्रा (Ishan Bhatnagar and Shruti Mishra) को दक्षिण कोरिया के शिन ताए-यांग और किम यू जंग के खिलाफ 21-16, 16-21, 21-13 से हार का सामना करना पड़ा।