बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खोजें (Search News)

ताजा खबर
13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•13:19चेतना सिंह ने लॉन्च किया नया डिजिटल मनोरंजन मंच•06:55मध्य रेल ने माल ढुलाई से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया•07:28Nanded : किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा: सुनेत्रा पवार•12:03New Delhi : दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से कहा- बैंक कर्मचारियों को विरोध-प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराएं•07:17Islamabad : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी•11:51Mumbai : एनएसई के शेयर की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक मील का पत्थर: आशीष चौहान•10:33New Delhi : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में हुआ शामिल•10:20Mumbai : साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में निष्पक्ष जांच हो : उदय भानू चिंब•

Mumbai : ‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन-2’ का ट्रेलर रिलीज

Mumbai: "The Traitors India Season 2" trailer released

मुंबई : (Mumbai) करण जौहर (Karan Johar) का चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने शो में शामिल प्रतियोगियों के चेहरों से पर्दा हटाने के बाद अब इसका नया ट्रेलर भी जारी कर दिया है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो में 21 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनके बीच कुछ गद्दार छिपे होंगे। बाकी खिलाड़ियों को अपनी सूझबूझ और रणनीति के दम पर इन गद्दारों की पहचान करनी होगी। ट्रेलर से साफ है कि इस सीजन में विश्वासघात के साथ-साथ आपसी टकराव और ड्रामा भी खूब देखने को मिलेगा।

‘द ट्रेटर्स इंडिया-2’ (The Traitors India 2) की शुरुआत 13 अगस्त से होगी। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाएंगे। ट्रेलर में प्रतियोगियों के बीच रणनीति बनाने, एक-दूसरे पर शक करने और अपने पक्ष को मजबूत करने की कोशिशों की झलक देखने को मिलती है। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, खिलाड़ियों के लिए यह तय करना चुनौतीपूर्ण होगा कि किस पर भरोसा किया जाए और कौन उनके बीच रहकर उन्हें मात देने की तैयारी कर रहा है।

इस सीजन में मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया की कई चर्चित हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, क्रिस्टल डिसूजा और रणवीर बरार (Mallika Sherawat, Shweta Tiwari, Munawar Farooqui, Rhea Chakraborty, Shalini Passi, Krystle D’Souza, and Ranveer Brar) समेत कई जाने-पहचाने चेहरे शो में नजर आएंगे। ट्रेलर में इनके बीच तीखी बहस, रणनीतिक चालें और एक-दूसरे पर लगते आरोप दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। अब देखना होगा कि 21 खिलाड़ियों के इस खेल में कौन गद्दारों को सबसे पहले पहचानता है और कौन खुद धोखे का शिकार होकर बाहर होता है।